सत्संग से प्रेम करें
उन्होंने आगे फ़रमाया कि हम किसी महापुरुष के चरण-कमलों में पहुँचें और उनके सत्संग से प्रेम करें। जब हम ऐसा करेंगे तो वे फिर हमें नाम के रंग में रंग देंगे। केवल वो ही असली पूंजी है। इस दुनिया की जितनी भी धन-संपत्ति वगैरह इकट्ठी करते हैं वो हमारे किसी भी काम की नहीं है, उसका कुछ भी भरोसा नहीं है कि कब वो हमारे जीवन से छिन जायें। 84 लाख जियाजून के बाद मनुष्य का जन्म मिलता है। यह एक सुनहरा अवसर है, जिसमें कि हम अपने आपको जान सकते हैं और पिता-परमेष्वर को पा सकते हैं, जोकि हमारे इस जीवन का मुख्य ध्येय है। उनके सत्संग को सुनने के लिए सिर्फ आगरा से ही नहीं बल्कि भारत के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में आए लोगों के अलावा विदेषी भाई-बहन भी उपस्थित थे।