8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संयुक्त परिवार छात्र हित में उठाने जा रहा बड़ा कदम

1400 विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूल फीस, ड्रेस समेत पूर्ण शिक्षण सामग्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 7 Jul 2018, 9:46 AM IST

sanyukt parivar

sanyukt parivar

आगरा। संयुक्त परिवार का 21वां विद्यार्थी सहयोग समारोह 8 जुलाई, रविवार को महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर में सुबह 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। कक्षा एक से कक्षा 12 में अध्ययनरत अग्रवाल समाज के निर्धन छात्र-छात्राओं को समारोह में स्कूल बैग, किताबें, कॉपी, ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, टॉफी- बिस्कुट व नमकीन से भर कर लंच बॉक्स, ड्रेस, मौजे व. रुमाल सहित समस्त शिक्षण सामग्री प्रदान की जाएगी। यह जानकारी वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में अध्यक्ष मनीष बंसल ने दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्था का संकल्प है कि धनाभाव में कोई भी अग्रवंशी पाल्य शिक्षा से वंचित नहीं रह जाए। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने मिलकर समारोह का आमंत्रण पत्र जारी किया।


ये बोले संरक्षक
संरक्षक अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि हम इस कार्यक्रम से हर वर्ष महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत को साकार करने के साथ-साथ राष्ट्रभाषा हिंदी का भी गौरव बढ़ाते हैं। यही वजह है कि इक्कीस वर्षों से संस्था द्वारा केवल हिंदी माध्यम से पढ़ रहे अग्रवंशी विद्यार्थियों को ही हम पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं। सचिव जितेंद्र गर्ग एडवोकेट ने बताया कि समारोह में उच्च अंक प्राप्त करने वाली 5 मेधावी बेटियों व एक मेधावी बेटे को एक एक साइकिल प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा। संस्थापक विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने बताया कि समारोह में 1400 विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों समेत 5000 लोगों के प्रीतिभोज की भी व्यवस्था रहेगी।

यहां से छात्र होंगे शामिल
कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि लाभान्वित होने वाले विद्यार्थियों में आगरा शहर के साथ-साथ अछनेरा, किरावली, खेरागढ़ व सैंया के भी अग्रवंशी शामिल रहेंगे।

विमोचन में ये रहे शामिल
संस्थापक विधायक जगन प्रसाद गर्ग, अध्यक्ष मनीष बंसल, सचिव डॉक्टर जितेंद्र गर्ग एडवोकेट, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, संरक्षक भारत भूषण गोयल, राकेश मंगल, कृष्ण मुरारी गोयल, अनिल कुमार अग्रवाल, महेंद्र कुमार सिंघल, उपाध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, श्रीराम अग्रवाल, सह सचिव मुकेश फतेहपुरिया, विद्यार्थी सहयोग अनुश्रवण समिति के चेयरमैन श्री कृष्ण गोयल, कार्यकारिणी सदस्य राहुल बंसल, दिनेश जैन, मुकेश अग्रवाल व मीडिया समन्वयक कुमार ललित।