2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्तदान की मुहिम में आगे आया सारस्वत ब्राह्मण समाज, आप कब करेंगे रक्तादान

सारस्वत हॉस्पिटल कालिंदी विहार में रविवार को सारस्वत ब्राह्मण महासभा आगरा के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 10 Jun 2018, 11:28 AM IST

blood camp

रक्तदान की मुहिम में आगे आया सारस्वत ब्राह्मण समाज, आप कब करेंगे रक्तादान

आगरा। सारस्वत हॉस्पिटल कालिंदी विहार में रविवार को सारस्वत ब्राह्मण महासभा आगरा के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समर्पण ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। डॉ. विनोद सारस्वत डॉ. देवकीनंदन सारस्वत ने रक्तदाताओं को सारस्वत ब्राह्मण महासभा के द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए। शिविर के बाद एक सामूहिक वार्ता रक्तदान विषय पर हुई सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया। सभी ने मिलकर इस संकल्प और सिद्वांत के साथ रक्तादन करने का वचन लिया कि हम किसी का जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं
इस मौके पर सत्य प्रकाश सारस्वत, यतेंद्र सारस्वत, उमाकांत सारस्वत एडवोकेट ने कहा कि हर किसी को रक्तदान की इस मुहिम से जुड़ना चाहिए। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान करने आए सारस्वत ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। डॉ. डी एन सारस्वत, राकेश सारस्वत, एडवोकेट कृपाशंकर सारस्वत, कालीचरण सारस्वत, प्रमोद सारस्वत, मुनेश सारस्वत, रमेश सारस्वत आदि ने रक्तदान करने वालों को बैच पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। रक्तदान के अवसर पर सारस्वत ब्राह्मण महासभा रक्तदान शिविर के कार्यक्रम संयोजक मदन मोहन शर्मा ने सारस्वत हॉस्पिटल समर्पण ब्लड बैंक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की रक्तदान अभियान चलते रहेंगे, रक्तदान से कई लोगों का जीवन बचाया जाता है। यह सबसे बड़ी समाज सेवा है। रक्तदान करने से सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता है, जो व्यक्ति रक्तदान नहीं करते हैं उनके शरीर से एक सप्ताह के भीतर ही रक्त बर्बाद हो जाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में पांच से साढ़े पांच लीटर खून रहता है अधिक रहने पर स्वत: ही नष्ट हो जाता है। रक्तदान शिविर का शुभारंभ डॉ. विनोद सारस्वत, डॉ. देवकीनंदन सारस्वत कार्यक्रम संयोजक मदन मोहन शर्मा सत्य प्रकाश सारस्वत, यतेंद्र सारस्वत, कुलदीप सारस्वत, कौशलेंद्र सारस्वत, पीके सारस्वत, चंदशेखर सारस्वत, सीताराम सारस्वत द्वारा किया गया। रक्तदान करने वालों में मनीष रावत, सुधीर सारस्वत, सुरेश सारस्वत, नीरज सारस्वत, महेश सारस्वत, वेद प्रकाश सारस्वत आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश