31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“मैं तालाब हूँ मुझे बचा लो साहब”

डीएम कार्यालय के पीछे स्थित तालाब का असतित्व बचाने के लिये गुहार।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 11 Jun 2019, 6:43 PM IST

save pond

save pond

आगरा। जी हाँ, कुछ इस तरह अपनी जान बचाने के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रहा तालाब।जिलाधिकारी से लेकर कमिश्नर तक चिट्ठी लिख दी पर मुझे बचाने की बातें सिर्फ कागजों में ही रह गई है।बताते दें कि आगरा जिलाधिकारी कार्यालय के पीछे एक बहुत बड़ा तालाब है, जिसे अतिक्रमणकारियों ने घेर कर अपनी गाड़ियां खड़ी करने का स्थान बना लिया है। नगर निगम ने आस पास की सभी नालियों को तालाब से जोड़ कर तालाब के पानी को इतना अशुद्ध कर दिया कि मानों कोई नाला हो। तालाब के नजदीक खाली जमीन पर नगर निगम कूड़ा ला कर डाल देता है और उसमें चुप चाप आग लगा दी जाती है। इस बात की शिकायत जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, मंडलआयुक्त आदि से भी हो गई, लेकिन सभी ने तालाब को नजरअंदाज कर दिया।

ये भी पढ़ें - भूख की इस जंग में टूटा इन मासूमों का सपना, पढ़िये अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस 2019 पर इन मासूमों की दर्दभरी कहानी

ये बोले सेनेटरी इंस्पेक्टर
जब अधिकारीयो के पास चिट्ठी पहुंची तो उन्होंने कार्रवाई के लिए सेनेटरी इंस्पेक्टर के पास भेज दी, उन्होंने झूठी आख्या लगा दी कि साफ सफाई हो गयी और शिकायतकर्ता से बात हुई वो संतुष्ट हैं, लेकिन हकीकत यह है कि शिकायत कर्ता को इंस्पेक्टर द्वारा गुमराह करते हुए यह कहा गया कि "नालियां नहीं जुड़ेंगी तो तालाब में पानी कहां से आएगा " जब कि उच्चन्यायालय के आदेश हैं कि तालाब से नालियों को नहीं जोड़ा जाएगा। जिलाधिकारी कार्यालय से आरटीआई के जवाब में भी गुमराह किया गया। 6 मई,2019 को जिलाधिकारी कार्यालय से तालाब की जानकारी के लिए आरटीआई लगाई, जिसका उत्तर नहीं दिया गया।

ये भी पढ़ें - ससुराल में आए असलम का शव पेड़ पर लटका देख मची खलबली, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश