30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन का आखिरी Somvar और Bakreed एक साथ, सावधान रहने की जरूरत

-कश्मीर प्रकरण को हवा दे सकते हैं कुछ लोग-सोमवार के दिन सैकड़ों कुर्बानियां होंगी-सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की जरूरत है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 7 Aug 2019, 1:38 PM IST

आगरा। सावन का आखिरी सोमवार और बकरीद एक साथ 12 अगस्त, 2019 को है। दोनों त्योहार एक साथ पड़ने से पुलिस की मुश्किल बढ़ गई है। मिश्रित इलाकों में सावधानी बरती जा रही है। मिश्रित आबादी और सामान्य बातों पर पथराव-फायरिंग के लिए मशूहर मंटोला में अभी से शांति बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। बकरीद पर कुर्बानी होगी। साथ ही पृथ्वीनाथ मंदिर पर मेला लगेगा। सावन में सोमवार को मांस की दुकानें बंद रखी जाती हैं। बकरीद के कारण कुर्बानी भी होनी है। ऐसे में पुलिस मुश्किल में है।

ये भी पढ़ें - विदेश मंत्री रहते हुए सुदेवी दासी का बढ़वाया था वीजा, अचानक सुषमा स्वराज की मौत की खबर सुनी तो भावुक हो गईं 'जर्मन माई'

आगरा सुलहकुल की नगरी
हिन्दुस्तानी बिरादरी की बैठक में खास फोकस इस बात पर रहा कि बकरीद और सावन का आखिरी सोमवार एक साथ है। बकरीद पर सैकड़ों की संख्या में कुर्बानियाँ होंगी। अतः प्रयास यही रहेगा कि इस मौके पर शहर भर में सांप्रदायिक एकता दिखाई दे। हिन्दुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सिराज कुरेशी ने इस मौके पर पानी, बिजली और सफाई-व्यवस्था का मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि आगरा सुलहकुल की नगरी है। इस नगरी की हिन्दू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश दूर तक जाता है। इसलिए किसी भी अफवाह पर ध्यान कतई न दें। कुछ लोग कश्मीर प्रकरण को लेकर भी हवा देने की कोशिश कर सकते हैं, ऐसे लोगों से हम सब को सावधान रहने की ज़रूरत है।

ये भी पढ़ें - राजनीतिक कॅरियर के दौरान पांच बार ताजनगरी आयी थीं Sushma Swaraj, जानिए उनसे जुड़े अनकहे किस्से

कोई परेशानी है तो सीधे मिलें- थानाध्यक्ष मंटोला
थानाध्यक्ष मंटोला जितेंद्र कुमार ने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी या शिकायत या किसी भी विभाग में कोई कमी नज़र आए तो उनसे तुरंत मिल सकते हैं। हिन्दुस्तानी बिरादरी के उपाध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि आज के संदर्भ में देखा जाये तो हिन्दू-मुस्लिम भारतीय समाज की दो आँखों की तरह हैं और एक भी आँख में कोई तकलीफ हो तो समूचे शरीर को तकलीफ होती है| हम सबको मिल कर सांप्रदायिकता रूपी विष को खत्म करना है| इस बैठक में शरीफ काले, टी0 एन0 अग्रवाल, नन्द लाल भारती, इमरान कुरैशी, अदनान कुरैशी, मदन लाल महौर, वसंत कुमार, समीर कुरैशी आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - Ayushman Bharat Yojana से इलाज कराना हुआ आसान, बीमार होने पर पर्स नहीं, गोल्डन कार्ड की जरूरत

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश