30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sawan Shravan – सावन का हर Somvar अलग फल देता है, जानें कैसे

Sawan Shravan Month Calendar 2017 - जानें सावन के प्रत्येक Somvar को पूजन और व्रत का क्या महत्व है।
2 min read
Google source verification

image

suchita mishra

Jul 10, 2017

Sawan Shravan के महीने में सोमवार के व्र​त का विशेष महत्व होता है। जो लोग सालभर Somvar का व्रत नहीं रखते, वे भी श्रद्धा के साथ Shrawan Somvar के व्रत रखते हैं। माना जाता है कि सावन मास शिव जी को बेहद पसंद है। इस माह में सोमवार का व्रत करने से सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और सालभर के सोमवार का व्रत रहने का पुण्य प्राप्त होता है।

इस बार सावन आज यानी 10 जुलाई से शुरू होकर 7 अगस्त तक चलेगा। इस पूरे मास में पांच सोमवार पड़ेंगे। इसके अलावा खास बात है कि सावन सोमवार से शुरू होकर सोमवार पर ही समाप्त होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के हर सोमवार के व्रत का आशय अलग—अलग होता है? आइए ज्योतिषाचार्य डॉ अरविंद मिश्र से जानते हैं प्रत्येक सोमवार का महत्व —

Sawan Shravan Somvar Month Calendar 2017

सावन के पहले सोमवार को शिव की पूजा अर्चना करने और व्रत रखने से अड़चनें दूर होती हैं। बिगड़े हुए काम बनने शुरू हो जाते हैं और अधूरी योजनाएं पूरी होती हैं। किसी नए काम की शुरुआत इस दिन से करना बेहद शुभ माना जाता है।

दूसरा सोमवार विशेष फलदायक माना जाता है। इस दिन भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा, भांग, शहद आदि अर्पित कर विशेष पूजन करें। इससे परिवार की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं।




तीसरा सोमवार
विशेष साधना और सिद्धियों के लिहाज से तीसरा सोमवार सबसे उत्तम है। इस दिन शिव मंत्रों का जाप आदि करके उन्हें सिद्ध किया जा सकता है। इस दिन भगवान शिव की साधना से कठिन से कठिन काम भी आसान हो जाते हैं।


चौथा और पांचवा सोमवार
शास्त्रों के अनुसार इसे सर्वोत्तम माना गया है। इस दिन शिव पूजन करने से शत्रु परास्त होते हैं। सभी बाधाएं समाप्त होती हैं। आने वाले संकट टल जाते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहता है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।