आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 में अपनी जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी बेशक आत्मविश्वास से लबरेज दिख रही है, लेकिन जानकारों का मानना है कि मोदी सरकार द्वारा एससी/एसटी एक्ट को मूल स्वरूप में बहाल करने का फैसला उनके लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एससी/एसटी एक्ट में संशोधन कर दोबारा मूलरूप में वापसी का फैसला मोदी सरकार ने दलितों को लुभाने के लिए लिया है, लेकिन ये फैसला सरकार की जीत का गणित बिगाड़ सकता है। इस फैसले के कारण दलित कितना प्रभावित होगा, इसको लेकर फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन बीजेपी सवर्णों का बना बनाया तय वोट जरूर खो सकती है।