23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल के बच्चे उतरे सड़क पर, पॉलीथिन हटाओ का दिया नारा, देखें तस्वीरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुहिम ला रही रंग, पॉलीथिन के भविष्य में खतरे को देखते हुए बच्चों ने लोगों को जागरुक किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 14 Jul 2018, 7:06 PM IST

Polythene

Polythene

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुहिम ला रही रंग, पॉलीथिन के भविष्य में खतरे को देखते हुए बच्चों ने लोगों को जागरुक किया। आगरा जगनेर रोड पर स्थित मलपुरा के धनौली में पाॅलीथिन विरोधी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्कूली बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सभी ने लोगों से पाॅलीथिन का उपयोग बंद करने की अपील की।

ये भी पढ़ें - प्लास्टिक के कचरे से बनेगा डीजल, आगरा में शुरू होगा ये प्रोजेक्ट

एसडीएम ने किया शुभारंभ
रैली का शुभारंभ शानिवार सुबह 10 बजे एसडीएम सदर रजनीश मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद बच्चे और समाजसेवी संगठन के लोग कतारबद्ध होकर रैली के रूप में चले। वे पाॅलीथिन विरोध में नारे लगाते हुए चल रहे थे। साथ ही प्लास्टिक के बर्तन में खाना रखने के नुकसान लोगों को बता रहे थे। उनका कारवां जैसे ही आगे बढ़ रहा था, वैसे ही व्यापारी, दुकानदार समेत अन्य लोग रैली से जुड़ते जा रहे थे। कई विद्यालयों के बच्चे रास्ते में रैली से जुड़ गए। इससे कारवां बढ़ता चला गया।

ये भी पढ़ें - पॉलीथिन प्रतिबंध पर व्यापार संगठन ने मुख्यमंत्री से की बड़ी अपील, कहा बिना तैयारी के लिया गया निर्णय, होगा बड़ा नुकसान

दिखा गजब का उत्साह
करीब तीन हजार से अधिक विद्यार्थी सड़क पर देख लोग भी घरों से निकल आए। स्कूली बच्चों का उत्साह देख ग्रामीण महिलाएं छतों से पर खड़ी हो गई। बच्चे ज्ञान सिंह इंटर कालेज, आनंद पब्लिक स्कूल, नैतिक रतन पब्लिक स्कूल, दुर्गा देवी इंटर कालेज, नत्थी लाल इंटर कालेज, मदर आरडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मां रैना देवी कन्या विद्यालय, डॉ. बीआरए सरस्वती इंटर कालेज, राज पब्लिक स्कूल, अवंतीबाई कन्या इंटर कालेज आदि के थे। उनका कई दुकानदारों ने स्वागत भी किया। रैली आधा दर्जन गांवों से गुजरी।

ये भी पढ़ें - स्कूल के बच्चों ने लिया पॉलीथिन का उपयोग न करने का संकल्प, देखें तस्वीरें

ये रहे मौजूद
रैली में मोहन कुशवाहा, शैलेंद्र तिवारी, विनोद सिंह, नरेंद्र पाल, चंद्रमोहन, योगेंद्र, जेपी कुशवाहा, नरेश तमोरी, जितेंद्र सिंह, अंबरीश बघेल, अकोला के खंड प्रेरक जितेंद्र, अशोक चाहर, राहुल, लोकेश प्रजापति, मनीष, सचिन, भरत लाखौरिया आदि थे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग