ये है त्योहार का महत्व
बकरा ईद का विशेष महत्व है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार हजरत इब्राहिम खुदा के हुक्म पर खुदा की राह में अपने बेटे हजरत इस्माइल को कुर्बान करने जा रहे थे। अल्लाह ने हजरत इब्राहिम के नेक जज्बे को देखते हुए हजरत इस्माइल की जान बख्श दी। कुर्बानी के वक्त हजरत इस्माइल की जगह पर एक बकरा था। ईद उल अज अजहा या ईद-उल जुहा इसी की याद में मनाई जाती है। अल्लाह के हुक्म पर जानवरों की कुर्बानी दी जाती है।