8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल देरी से पहुंची छात्रा को डांटना पड़ा भारी, लाठी डंडे लेकर आ गए परिजन, इसके बाद जो हुआ VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव कबूलपुर में स्थित श्री केदार नाथ इण्टर काॅलेज का मामला।स्कूल स्टाफ और परिजनों के बीच जमकर चले लाठी डंडे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 25 Jul 2019, 6:46 PM IST

village Kabulpur

village Kabulpur

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव कबूलपुर में स्थित श्री केदार नाथ इण्टर काॅलेज में गुरुवार सुबह कक्षा 10 की छात्रा देरी से पहुंची। इस पर अध्यापकों ने उसकी डांट लगा दी। इसके बाद वह घर लौट गई। थोडी देर बाद वह अपने परिजनों को लेकर स्कूल पहुंच गई। वहां पर स्कूल के स्टाॅफ तथा परिजनों में जमकर लाठी डंडे चले। सूचना पर मलपुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस को स्कूल के प्रिसिंपल व छात्रा की मां ने तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें - Kargil Vijay Diwas: ऐसे ही नहीं मिली Kargil War में जीत, ये अपने जो लौट के फिर न आये, पढ़िये ये स्पेशल रिपोर्ट

ये है मामला
आगरा ग्वालियर हाइवे पर स्थित थाना मलपुरा के गांव कबूलपुर निवासी पूजा कुमारी पुत्री वीरेन्द्र गांव में ही स्थित श्री केदार नाथ इण्टर काॅलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। बताया गया है कि गुरुवार सुबह पूजा देरी से स्कूल में पहुंची। स्कूल देरी से पहुंचने के कारण क्लास टीचर ने उसे कक्षा के बाहर ही रोक दिया। जिसके बाद पूजा गुस्से में अपने घर चली गई। थोड़ी देर बाद वह अपने परिजनों के साथ वापस आ गई। छात्रा के परिजन लाठी डंडो से लैस थे। बताया गया है कि उन्होने स्कूल में घुसते ही अध्यापकों पर हमला बोल दिया। इस दौरान स्कूल का स्टाफ भी एकत्र हो गया। दोनों ओर से लाठी डंडे चले। इस झगड़े में स्कूल अध्यापक घायल हो गए। स्कूल के प्रिसिंपल ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही एसओ मलपुरा मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस हमलावरों के घर पर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।

ये भी पढ़ें - ऑल इंडिया मेयर काउंसिल (AIMC) की दो दिवसीय बैठक में स्मार्ट सिटी, मेयर के अधिकार सहित इन 10 बड़े मामलों पर होगी चर्चा

छात्रा की मां ने अध्यापको पर लगाया आरोप
वहीं मामले में छात्रा की मां मोहिनी ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि स्कूल के दो अध्यापक उसकी बेटी के साथ बुरा व्यवहार करते हैं। इसी की शिकायत करने के लिए बेटी पूजा और पति वीरेन्द्र स्कूल गए थे। शिकायत करने पर स्कूल प्रिसिंपल भड़क गया और उनके पति तथा बेटी के साथ मारपीट की है। वहीं स्कूल के प्रिसिंपल राजकुमार शर्मा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि छात्रा के देरी से पहुंचने के कारण उसे क्लास टीचर ने कक्षा के बाहर रोका था। इसी बात को लेकर छात्रा के परिजनों ने स्कूल के अध्यापकों के साथ मारपीट की है। पूरा नजारा स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

ये बोले अधिकारी
थानाध्यक्ष मलपुरा महेश कुमार यादव ने बताया है कि मामला संज्ञान में है। दोनों ओर से तहरीर आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इनपुट: देवेश शर्मा