26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारी बारिश और खराब मौसम के चलते डीएम ने उठाया ये कदम

28 जुलाई को 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का दिया आदेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 27 Jul 2018, 4:38 PM IST

weather

weather

आगरा। आगरा में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। एक मार्केट इस बारिश की भेंट चढ़ गया तो जनपद में छह लोगों की मौत हुई। शुक्रवार को सुबह हुई बारिश के बाद देहात क्षेत्र में एक स्कूल की इमारत की छत गिर गई। गनीमत थी कि स्कूलों की छुट्टी थी। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी आगरा के ऐहतियातन 12वीं तक के स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: 30 घंटे की बारिश में बाढ़ जैसे हालात, जानिए कितने घंटे रहेंगे भारी

12वीं तक के स्कूलों को रखा गया बंद
जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने पत्र जारी किया है। जिसमें 12वीं कक्षा के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले कुछ घंटों में आगरा और अन्य जनपदों में भारी बारिश होने की संभावनाएं हैं। शुक्रवार को भी स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे। आगरा में शुक्रवार को बारिश कुछ ही घंटे पड़ने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद निकली धूप ने लोगों को कुछ राहत पहुंचाई। रात भर हुई बारिश ने कई स्थानों पर जलभराव कर दिया। शहर के 12वीं तक के स्कूल बंद रखे गए लेकिन, कोचिंग सेंटर खुले रहे। जिसके चलते कई बच्चों को परेशानी हुईं। शहर के मदिया कटरा, मानसिक आरोग्यशाला, सेंट जोंस चौराहा, बिजलीघर, स्ट्रेजीब्रिज, सिकंदरा हाईवे पर पानी भरने से लोगों को काफी परेशानियां हुईं।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: बारिश को लेकर जारी हुआ हाई अलर्ट, स्कूलों की छुट्टी के आदेश

बिगड़ सकता है मौसम
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि रविवार तक भारी या फिर रुक रुक कर बारिश हो सकती है। आगरा में अब तक 158 एमएम से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: बारिश ने ऐसे बरपाया कहर, डूब गईं कारें, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग