आगरा। मरने के बाद कोई कैसे जीवत हो सकता है, इसे भले ही आप चमत्कार मानें, लेकिन विज्ञान की भाषा में इसका अर्थ कुछ और ही है। कुछ महीनों की बात करें, तो उत्तर प्रदेश में तीन ऐसे मामले सामने आए, जिसमें मरने के बाद व्यक्ति जीवत हुए और मरने के बाद की अपनी कहानी बताई। किसी ने बताया कि गलत व्यक्ति को यमराज उठा ले गए थे, तो उसे वापस जमीन पर भेजा गया, तो किसी ने कुछ और। इन बातों को लेकर जब पत्रिका टीम ने मानसिक आरोग्यशाला के प्रमुख अधीक्षक डॉ. दिनेश राठौर से बात हुई, तो उन्होंने विज्ञान की भाषा में इन मामलों का कारण समझाया।