scriptआगरा में सेना भर्ती आज से शुरू, पहले दिन कासगंज और पटियाली के अभ्यर्थियों की होगी दौड़ | Sena bharti Army recruitment begins in Agra | Patrika News

आगरा में सेना भर्ती आज से शुरू, पहले दिन कासगंज और पटियाली के अभ्यर्थियों की होगी दौड़

locationआगराPublished: Feb 15, 2021 07:44:55 am

Submitted by:

Neeraj Patel

– पुलिस बाहर से आने वाले युवाओं की करेगी मदद

1.jpg

पत्रिका न्यूज नटवर्क
आगरा. जिले के कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में आज से शुरू होने जा रही सेना भर्ती रैली में भाग लेने के लिए रविवार से ही युवाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। इसको देखते हुए पुलिस ने शाम को हाईवे की एक लेन बंद कर दी है। मथुरा की तरफ से आने वाले वाहनों को एक किलोमीटर तक आगरा की तरफ की दायीं लेन पर होकर चलना पड़ा। एक ही मार्ग से दोनों तरफ के वाहन निकले। इससे जाम लग गया। हाईवे पर सोमवार से 400 पुलिसकर्मी दो शिफ्ट में ड्यूटी देंगे। भर्ती की प्रक्रिया सुबह पांच बजे से शुरू हो गई है। यह दोपहर 12 बजे तक चलेगी।

एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि 8 मार्च तक चलने वाली भर्ती में 1.10 लाख से अधिक युवा भाग लेंगे। छह जिलों का भर्ती रोस्टर तहसील वार निर्धारित किया है। व्यवस्थाओं के लिए दो मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। कॅालेज से कुछ दूर पर ही बस स्टॉप बनाए गए हैं। बस स्टॉप पर उतरने के बाद युवा पैदल ही जाएंगे। पुलिस बाहर से आने वाले युवाओं की मदद करेगी। सेना भर्ती के मद्देनजर पुलिस के साथ ही खुफिया टीम भी लगाई गई है। भर्ती के लिए आए युुवाओं के बीच दलाल भी सक्रिय हो सकते हैं। पिछली भर्ती के दौरान पकड़े गए दलालों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लिए गए हैं। सेना के साथ समन्वय के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।

मास्क, दस्ताने व सैनिटाइजर लाना जरूरी

सेना भर्ती रैली में अभ्यर्थियों को सैनिटाइजर, मास्क और दस्ताने अनिवार्य रूप से रखने होंगे। अभ्यर्थियों को रैली से 48 घंटे के भीतर का कोविड मुक्त प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही निर्देश दिए गए कि सोमवार सुबह से हाईवे पर संभलकर चलना होगा। लोग जाम में फंस सकते हैं। आईएसबीटी पर फ्लाईओवर निर्माण के कारण पहले से ही ट्रैफिक जाम रहता है। अब कीठम के पास हाईवे की एक लेन बंद कर दिए जाने से दिक्कत बढ़ जाएगी।

यहां ज्यादा रहेगी परेशानी

पहले से चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण यहां ट्रैफिक संकरी सर्विस लेन से निकाला जाता है। यहां जाम लग सकता है। सिकंदरा में जाम से बचने के लिए लोग गैलाना, महर्षिपुरम से होकर निकलना होगा। इससे वाहन यहां फंस सकते हैं। कीठम में डायवर्जन किया गया है। एक लेन पर दोनों लेन का ट्रैफिक चलेगा। यहां पर भी जाम लग सकता है। बता दें कि सोमवार को पटियाली व कासगंज के अभ्यर्थियों की दौड़ होगी और मंगलवार को आगरा की खेरागढ़, बाह, किरावली के युवकों की भर्ती प्रक्रिया 2 से 5 मार्च तक होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो