ये दिया सूत्र
राज दीदी ने समझाया कि हर किसी को अपना शुभचिंतक मानें। विशेषकर जिस व्यक्ति के कारण हम उत्तेजित हो जाते हैं, उसे अपना शुभचिंतक बना लें। इस सकारात्मक सोच से उसके व्यवहार में सुधार आएगा। हमें भी शांति का एहसास होगा। इस तरह दोनों का जीवन संवर जाएगा। उन्होंने कहा कि हम देने में विश्वास रखते हैं, यही नारायण रेकी सत्संग परिवार का आदर्श वाक्य है। जब हम किसी को कुछ देते हैं तो हमारे मस्तिष्क में आनंद का संचार होता है और हम आत्म संतुष्टि के भाव से भर जाते हैं। दीदी ने समझाया कि हर व्यक्ति, वस्तु, जगह, परिस्थिति, वातावरण व धन में सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तत्व होते हैं। यह हमारे ऊपर है कि हम उस में से क्या उद्दीप्त करें। अगर हम यह कहेंगे कि फलां जगह मेरे लिए लकी नहीं है तो फिर वह लकी हो ही नहीं सकेगी। अपने आचरण व वाणी में पॉजिटिविटी लाएं, नकारात्मक लगने वाली चीजें भी आपके लिए सकारात्मक हो जाएंगी।