1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 500 छात्राओं को मिलेगा महामेधा सम्मान…

सेवा आगरा व महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट मिलकर 500 छात्राओं को प्रदान करेंगे महामेधा सम्मान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 31 May 2018, 6:57 PM IST

Mahamedha Awards

Mahamedha Awards

आगरा। पढ़ेगी बेटी तो बढ़ेगी बेटी, मुसीबत से डटकर लड़ेगी बेटी और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत सेवा आगरा और महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष आईसीएस, सीबीएसई और यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली आगरा की 500 बेटियों को महामेधा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य बेटियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिले। ये जानकारी गुरुवार दोपहर टेंपटेशन रेस्टोरेंट में सेवा आगरा के संस्थापक अध्यक्ष व समाज सेवी मुरारी लाल गोयल पेंट तथा महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट के प्रबंधक व मुख्य ट्रस्टी मनमोहन चावला ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि 13 जून को बल्केश्वर शिवपुरी स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन
इससे पूर्व सीबीएसई बोर्ड से इस वर्ष इंटरमीडिएट में आगरा टॉपर व बी फार्मा में तृतीय रहीे मेधावी छात्रा मानसी अग्रवाल व एसएन मेडिकल कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉक्टर सरोज सिंह ने महामेधा सम्मान का पोस्टर जारी किया। इनके साथ सेवा आगरा के संस्थापक अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल पेंट, संस्थापिका सुमन गोयल, चेतन वर्मा, महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट के प्रबंधक व मुख्य ट्रस्टी मनमोहन चावला, रविकांत चावला तथा संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर मोहिनी तिवारी भी मंचस्थ रहीं। सेवा आगरा की संस्थापिका सुमन गोयल ने बताया कि इस सम्मान के लिए शहर के 16 केंद्रों पर निशुल्क रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस वर्ष सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट में 75 फ़ीसदी से अधिक और यूपी बोर्ड में 60 फ़ीसदी से अधिक अंक अर्जित करने वाली छात्राएं रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकती हैं। रविकांत चावला ने बताया कि हर छात्रा मार्कशीट की छाया प्रति व अपना फोटो जरूर साथ लेकर आएं।

यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय बल्केश्वर रोड। गोयल पेंट सुल्तानगंज की पुलिया। चावला डेरी बल्केश्वर सब्जी मंडी चौराहा। बाबूलाल सर्राफ बेलनगंज चौराहा। मंजू मेडिको हनुमानमंदिर चौराहा, खंदारी। राजकमल कन्या इंटर कॉलेज केदार नगर। कमल बुक डिपो ट्रांस यमुना कॉलोनी मेन मार्केट। पीके बुक सेंटर टेडी बगिया। रितु स्टेशनरी खंदारी। शिवम स्टेशनरी 30 जी/107, संजय प्लेस। सिटीजन स्टेशनर्स मेन मार्केट कमला नगर। गुप्ता स्टेशनरी कमला नगर टंकी के पास। संजय स्टेशनरी, कारगिल पेट्रोल पंप के पास सिकंदरा। रामवीर बुक डिपो बोदला चौराहा। टीकम स्टेशनरी शाहगंज। पूजा स्टेशनरी न्यू आगरा।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश