घंटे के हिसाब से मिलता था कमरा
फतेहपुरसीकरी क्षेत्र में हाईवे पर बने होटलों में सेक्स रैकेट के संचालन का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का मामला सामने आया था। पुलिस ने जब पूछताछ की थी तब खुलासा हुआ था कि घंटे के हिसाब से कमरा मिलता था। पकड़े गए युवक युवतियों से पूछताछ की जा रही है। मंगलम होटल में पकड़े गए युवक युवतियों पर कार्रवाई के सवाल पर अछनेरा सीओ नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए युवकों और होटल स्वामी का 151 में चालान किया गया है, वहीं युवतियों को परिजनों को सौंपा गया है।