मुकदमा दर्ज होते ही पप्पू काना ने अपना आपा खो दिया है। पप्पू काना अब पत्रकारों और पुलिस के अधिकारियों पर रिश्वत लेने के आरोप लगाकर ऑडियो वायरल कर रहा है। जाहिद कुरैशी उर्फ़ पप्पू काना वही शख्स है, जिसने मथुरा के अधिवक्ता को ऑडियो के माध्यम से आंख निकालने की धमकी दी थी। पप्पू काना वही शख्स है जिसने शहर मुफ्ती को गालियां दी थी। अब पप्पू काना पत्रकारों और पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ एक के बाद एक कई ऑडियो सोशल मीडिया पर जारी कर रहा है।