यहां का है मामला
ये मामला ब्लॉक अकोला के गांव नगला जसोला का है। यहां की रहने वाली समायोजित शिक्षामित्र रीता प्राथमिक विद्यालय अटा ब्लॉक खेरागढ़ में तैनात थीं। आज अचानक उनकी मृत्यु हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद्द होने के बाद रीता अवसाद में थी। हंसती खेलती रीता के चेहरे से मुस्कान तो गायब हो ही गई थी, इसके साथ ही वह किसी से बहुत बातें भी नहीं करती थी। वहीं उसके परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब होती जा रही थी।