5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या में राम मंदिर बनाने की तिथि घोषित, शिवसेना का बड़ा ऐलान

अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की 25वीं बरसी पर शिवसेना ने बड़ा ऐलान किया है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 06, 2017

Shiv sena

Shiv sena

आगरा। अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की 25वीं बरसी पर शिवसेना ने बड़ा ऐलान किया है। शिव सेना ने 6 दिसंबर शौर्य दिवस के रूप में मनाते हुए विजय जुलूस निकाला, साथ ही ऐलान किया कि राम मंदिर का निर्माण 6 दिसंबर 2018 से पहले शुरू कर दिया जाएगा।

शिव सेना के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शिव सेना मुख्यालय को विद्युत लाइटों से रोशन किया गया, इसके साथ ही एमजी रोड पर भगवा झंडे लगाए गए। सुबह से ही सैकड़ों महिला व शिव सैनिक पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हो गए थे। एक भगवा जुलूस जिला प्रमुख वीनू लवानियां के नेतृत्व में एमजी रोड पर निकाला गया। जुलूस में शिव सैनिक हाथों में भगवा ध्वज लिए हुए थे। शिव सैनिकों ने नारा दिया कि अयोध्या हुई हमारी है, अब काशी की बारी है। सुभाष पार्क होते हुए शिव सैनिकों का जुलूस पचकुइयां स्थित श्रीराम मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ।

जमकर की आतिशबाजी
इस अवसर पर शिव सैनिकों ने जमकर आतिशबाजी की। मिष्ठान का वितरण किया गया। जिला प्रमुख वीनू लवानियां ने कहा कि छह दिसंबर को हिन्दुत्व पर लगा कलंक 25 वर्ष पहले धो दिया गया था। जल्द ही मथुरा और काशी में लगे कलंक भी धो दिए जाएंगे। शिव सैनिकों ने कहा कि 6 दिसंबर 2018 से पहले शिव सैनिक अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए संकल्पित हैं। कार्यकम में मुख्य रूप से रश्मि वर्मा, सुनीता सिसौंधिया, राकेश सचदेवा, परमवीर चौधरी, संगीता जादौन, रजनेश राठौर, प्रदीप सिंह, सुरेश प्रजापति, विजय यादव, मुकेश मिश्रा, वीरेन्द्र शर्मा, भगवान गुप्ता, संजू यादव, सीताराम वर्मा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -

सिर्फ दो मिनट का खेल, चोरों का ये वीडियो जमकर हो रहा वायरल

ये भी पढ़ें -

भगवा रंग में दब गया काला दिवस, देखें तस्वीरों में इस नजारे को बयां करती पूरी कहानी

ये भी पढ़ें -

6 दिसंबर को हिन्दूवादियों का जिलाधिकारी कार्यालय पर जमावड़ा, देखें तस्वीरें