मुलायम के रहे करीबी, अब देंगे शिवपाल का साथ
माना जाता है कि डॉ. सीपी राय सांप्रदायिकता और विभाजनकारी ताकतों से रत्ती भर भी समझौता नहीं करते हैं और राजनीतिक रणनीतियां बनाने में बेहद माहिर हैं। कहा जाता है कि समाजवादी पार्टी बनने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उनके इस कौशल का बखूबी इस्तेमाल भी किया, लेकिन अब वे शिवपाल सिंह यादव का साथ देने जा रहे हैं।