4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG NEWS: शिवपाल यादव की पार्टी सबसे बड़ा प्लान, प्रसपा प्रवक्ता ने अखिलेश यादव के साथ गठबंधन पर दिया ऐसा बयान, सियासी खेमे में मच गई हलचल

2022 विधानसभा चुनाव की रणनीति के बारे में किया बड़ा खुलासा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 21 Jun 2019, 2:37 PM IST

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले तीन माह में बनी शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी भले ही कोई चमत्कार न दिखा सकी, लेकिन विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर अब बड़ा प्लान तैयार हो रहा है। इसके लेकर पार्टी के नेताओं ने रणनीति बनाना शुरू कर दी है। प्रसपा प्रवक्ता डॉ. सीपी राय ने कहा कि आगामी चुनाव में प्रसपा को भाजपा के विकल्प के रूप में देखा जाएगा। इसके साथ ही उन से जब अखिलेश यादव के साथ गठबंधन पर सवाल किया गया, तो उन्होंने क्या बयान दिया, देखें वीडियो

ये बोले डॉ. सीपी राय
डॉ. सीपी राय ने कहा कि प्रसपा बहुत आगे बढ़ चुकी है और पार्टी का नेतृत्व जिन हाथों में वे हाथ बेहद मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने संगठन चलाकर दिखाया है। लोकसभा चुनाव 2019 में बेहद कम समय मिला, इसके बाद भी पार्टी के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे, ये बड़ी बात है। अब तो पार्टी के पास ढ़ाई साल का समय है और इस समय का पार्टी के नेता पूरा फायदा उठाएंगे। उन्होंने बताया कि संगठन को बहुत ही जल्द मजबूती प्रदान करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - BIG BREAKING: शिवपाल यादव ने सपा में वापसी को लेकर दिया फिर बड़ा बयान, कार्यकर्ताओं से कहा विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव के साथ...

चर्चाओं पर लगाया विराम
डॉ. सीपी राय ने समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव की पार्टी के विलय की चर्चा पर विराम लगाते हुए कहा कि प्रसपा का किसी में विलय नहीं होगा, बल्कि यूपी 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रसपा को भाजपा के विकल्प के रूप में देखा जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि गठबंधन हो सकता है और गठबंधन की नीति भविष्य तय करेगा। उन्होंने अखिलेश यादव के साथ किसी प्रकार के गठबंधन पर साफ शब्दों में इंकार करते हुए कहा कि न तो ऐसा कोई प्रस्ताव है और नाहीं भविष्य में ऐसा कुछ होने वाला है।

ये भी पढ़ें - बिहार से आई दुल्हनियां ने शादी के आठ दिन बाद कर दिया बड़ा कांड, पूरे परिवार के उड़ गये होश...

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश