30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महारास लीला की कथा में गोपी बनकर पहुंची श्रद्धालुओं ने खूब किया भक्तिमय नृत्य, तस्वीरें देख झूम उठेंगे आप

श्रीमद्भागवत कथा में छठे दिन हुआ महारास लीला, गोपी विरह भक्ति, कंस वध, उद्धव गोपी संवाद, रुक्मणी विवाह के प्रसंगों का वर्णन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 10 Aug 2019, 7:27 PM IST

Shri Krishna Maha Raas Leela

ईश्वर के दिए जीवन की एक श्वास भी बहुत कीमती है। जीवन में मोक्ष की नहीं बल्कि ठाकुर की भक्ति की कामना करिए। एक जन्म में नहीं हर जन्म में करिए।

Shri Krishna Maha Raas Leela

कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में छठे दिन कथा वाचक श्रद्धेय कीर्ति किशोरी जी ने महारास लीला, गोपी विरह भक्ति, कंस वध, उद्धव गोपी संवाद, रुक्मणी विवाह आदि प्रसंगों के वर्णन के दौरान यह बात कही।

Shri Krishna Maha Raas Leela

कहा कि महारास वह परमअवस्था है जहां परमात्मा से मिलन होता है। यमुना किनारे बांसुरी बजाए कान्हा, जिसे सुन-सुन आयीं ब्रज की बाला..., भजन पर हर भक्त महारास के आनंद में डूब गया।

Shri Krishna Maha Raas Leela

गोपी विरह भक्ति व उद्धव गोपी संवाद में जहां भक्तों की खे नम हो गईं वहीं कंस वध की कथा सुन राधा-कृष्ण के जयकारों से परिसर गूंज उठा। अंत में आरती के बाद सबी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

Shri Krishna Maha Raas Leela

इस अवसर पर मुख्य रूप से रामप्रकाश अग्रवाल, सुनील, बॉबी, जितेन्द्र बंसल, उमेश बंसल, राकेश दालवाले, शालू अग्रवाल, महावीर प्रसाद, अजय कुमार, देवप्रकाश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, आलोक बाबू, विनय गर्ग, हेमलता, शालिनी, नीतू, नीलम, राधा, शकुंतला आदि उपस्थित थीं।


बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश