
Sikandra Naveen Sabji Mandi shop
आगरा। बॉलीवुड की मूवी ओम जय जगदीश तो आपने देखी ही होगी। किस तरह अनिल कपूर के मकान की बोली लगाई जाती है, कुछ ऐसा ही नजारा आगरा में देखने को मिला। जहां 9 लाख से शुरू हुई बोली 3.15 करोड़ तक जा पहुंची। ये बोली सिकंदरा नवीन सब्जी मंडी स्थित एक दुकान की थी। यहां जुबानी जंग से बात की शुरुआत हुई और ये जंग इस कदर बढ़ी, कि पंकज यादव और चौधरी पुष्कर सिंह ने एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए दुकान की बोली 3.15 करोड़ तक पहुंचा दी।
ये था मामला
इसे एक इतिहास की कहा जाएगा। नौ लाख रुपये की बोली 3.15 करोड़ तक पहुंचती है। ये बोली थी सिकंदरा नवीन सब्जी मंडी स्थित दुकान संख्या 284 की। 8 फीट चौंड़ी और 16 फीट लंबी ये दुकान नाक का सवाल बन गई। फिर क्या था बोली की बात अब दोनों के यादव और जाट के गुरूर पर टकराने लगी। इस दुकान को लेने के लिए सांसद चौधरी बाबूलाल के रिश्तेदार कराहरा ट्रेडर्स कंपनी के पुष्कर सिंह और शेरावाली ट्रेडिंग कंपनी के पंकज यादव ने देखते ही देखते बोली एक करोड़ तक पहुंचा दी। अब अन्य बोली लगाने वाले तो पीछे हट गए, लेकिन इन दोनों में तंगड़ी वाली जंग शुरू हो गई।
तीन करोड़ के बाद भी बोली रही जारी
बोली बढ़ने के साथ ही जुबानी जंग भी शुरू हो गई, एक दूसरे ने दुकान खरीदने का चैलेंज देते हुए बोली पर बोली लगाना शुरू कर दिया। पंकज यादव ने दुकान की बोली 3.10 करोड़ बोल दी, इस पर तपाक से पुष्कर सिंह ने 3.15 करोड़ की बोली लगा दी। इसके बाद पंकज यादव ने आगे बोली नहीं बोली, कुछ देर के लिए सन्नाटा पसरा रहा। कार्नर की यह दुकान पुष्कर सिंह को 3.15 करोड में दे दी गई। यह दुकान की नीलामी के लिए आगरा में सर्वाधिक बोली बताई जा रही है। इसके बाद दूसरे नंबर पर सर्वाधिक बोली दुकान संख्या 244 को प्रेमदत्त, प्रेमदत्त कंपनी ने 70.50 लाख रुपये में खरीदा।
Updated on:
15 Jun 2018, 6:13 PM IST
Published on:
15 Jun 2018, 12:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.