
park
आगरा। एत्मादपुर स्थित केपी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा युवाओं को रोजगार के लिये सक्षम बनाने हेतु कौशल विकास पाठ्यक्रम एवं व्यक्तित्व विकास की विशेष कक्षाऐं आरंभ की जा रही हैं, जिसका पोस्टर विमोचन खंदारी बाईपास स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम में केपी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के सचिव मुकेश अग्रवाल, एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर शशांक अग्रवाल, उपनिदेशक पीयूश अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारीयों ने योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारीयां प्रदान कराईं।
12 वीं पास करें ये डिप्लोमा
केपी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के सचिव मुकेश अग्रवाल ने बताया कि डिप्लोमा इन स्किल डवलपमेंट नामक पाठ्यक्रम केपी ग्रुप द्वारा छात्रों को रोजगार के लिये तैयार करने के उद्देश्य से आरंभ किया जा रहा है। एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर शशांक अग्रवाल के अनुसार यह पाठ्यक्रम 12वीं पास कोई भी छात्र कर सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि केपी ग्रुप के सभी छात्रों के लिए यह पाठ्यक्रम मुफ्त कराया जाएगा।
प्लेसमेंट की समस्या होगी दूर
उपनिदेशक पीयूष अग्रवाल ने बताया कि छात्रों के प्लेसमेंट में मुख्य बाधा उनका व्यक्तित्व विकास एवं कौशल में कमी रहती है, जिसके कारण छात्रों को पर्याप्त किताबी ज्ञान होते हुए भी साक्षात्कार के समय कठिनाई का सामना करना पडता है। इसी समस्या को कम करने के लिये यह पाठ्यक्रम आरंभ किया गया है। जिसको सभी छात्रों को अपने मुख्य पाठ्यक्रम के साथ मुफ्त कराया जायेगा। इस पाठ्यक्रम में व्यक्तित्व विकास, कोर्पोरेट ट्रेनिंग, हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर ट्रेनिंग एवं यूनिवर्सिटी पाठ्यक्रम में ना शामिल होने वाले सभी पहलुओं को केन्द्रित किया गया है। कार्यक्रम में डॉ. विक्रम सिंह, हिमाद्री मोहन एवं संस्थान के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Published on:
14 Jul 2018 07:24 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
