आगरा में हुई धप्पा की शूटिंग
आगरा में फिल्म धप्पा की शूटिंग हुई। इसके लिए जाने-माने निर्माता- निर्देशक सिद्धार्थ आगरा आए थे। फिल्म की कहानी अंडरवर्ल्ड पर आधारित है कि कैसे एक युवक जुर्म की दुनिया में जाते जाते वापस लौट आता है। फिल्म में बॉलीवुड के जाने माने नाम अयूब खान, दीपराज राणा ,बृजेंद्र काला, यश सिंहा, जया भट्टाचार्य, कवंलजीत सिंह आदि के साथ शेर अली खान, सोहिल, दानिश को भी अभिनय करने का मौका मिला है।