2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं में पथराव, जमकर हुई फायरिंग और फिर…

थाना शमशाबाद की है घटना, रात भर चलता रहा बवाल, मौके पर पुलिस बल तैनात।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 18 Nov 2017, 9:42 AM IST

firing in shamshabad

firing in shamshabad

आगरा। यूपी नगर निकाय चुनाव के दौरान शुक्रवार देर रात भाजपा और सपा समर्थक भिड़ गए। दोनों ओर से पथराव के बाद जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल के साथ तमाम नेता मौके पर पहुंच गए। भाजपा प्रत्याशी की ओर से देर रात तहरीर दी गई। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है।

ये था मामला
नगर पालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा प्रत्याशी अवनीश गुप्ता हैं, तो वहीं सपा से पूर्व मंत्री शिवकुमार राठौन की पत्नी लक्ष्मी देवी मैदान में हैं। शुक्रवार देर रात दोनों के समर्थकों के बीच रात नौ बजे अचानक किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया, कि दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पथराव से क्षेत्र में भगदड़ मच गई। दुकानों के सटर गिरने लगे, तभी दोनों ओर से हथियार निकल आए, जमकर फायरिंग हुई, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, तब तक पथराव करने वाले भाग चुके थे। इस दौरान दोनों के कार्यालयों में जमकर तोड़फोड़ भी हुई।

रात भर चला बवाल
बवाल की जानकारी होने पर भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया अन्य नेताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सांसद व अन्य भाजपाई चुनाव कार्यालय के बाहर ही बैठ गए। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। देर रात भाजपा प्रत्याशी ने तहरीर दी।

एक दूसरे पर आरोप
इस मामले में भाजपा प्रत्याशी अवनीश गुप्ता का आरोप है कि थाने से दो सौ मीटर दूरी पर चुनाव कार्यालय है। रात करीब नौ बजे कार्यालय पर समर्थक बैठे हुए थे, तभी कार और बाइक से कुछ युवक आए। उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। तोड़फोड़ करने वाले सपा प्रत्याशी के पति के समर्थक हैं। वहीं सपा प्रत्याशी के पति शिवकुमार राठौर ने बताया कि कस्बे में जुलूस निकालने के बाद में वे आगरा आ गए थे। भाजपा प्रत्याशी समर्थकों ने उनके कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश