इससे पहले 21 फरवरी को अखिलेश यादव से जब भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “अंत भला तो सब भला... गठबंधन होगा। इसके साथ ही सपा और कांग्रेस के बीच अलायंस का एलान होने के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर लिखा था, “सौहार्दपूर्ण गठबंधन की सबको बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं! बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का संविधान बचाने के लिए। लोहिया जी के संख्यानुपातिक हिस्सेदारी के सिद्धांत को अमल में लाने के लिए। समाजवादी मूल्यों को सक्रिय करके बराबरी लाने के लिए। 90% पीडीए को उनका हक दिलवाने के लिए और देश की तरक्की के लिए… एक हो जाएं।”