आगरा। अखिलेश यादव की सरकार ने उत्तर प्रदेश के 1 लाख 72 हजार शिक्षामित्रों को नौकरी देने का काम किया, वे शिक्षामित्र आज परेशान हैं। प्रदेश में करीब 700 शिक्षामित्र नौकरी खोने से आहत होकर अपनी जान गवां चुके हैं। शिक्षामित्रों के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। अखिलेश यादव की सरकार आने पर इन शिक्षामित्रों को उनका खोया हुआ सम्मान वापस दिलाया जाएगा। ये कहना है सपा के जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव का। वे पिछले दिनों मृतक समायोजित शिक्षामित्र सोना देवी के घर संत्वाना देने पहुंचे थे।