एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि थानों में होने वाली गतिविधि न केवल यहां बल्कि लखनऊ के डाटा सेन्टर में भी रिकॉर्ड होगी, जिसे कभी भी देख सकते हैं। यह मूलतः उन लोगों के लिए है जो गलत काम करते हैं, उन पर लगाम होगी। अगर शिकायतकर्ता कोई गलत शिकायत करता है, तो उसके लिए साक्ष्य के तौर पर होगी। 25 थानों में दो- दो कैमरे लगाए गए हैं। अन्य थानों में भी हैं। उद्देश्य यह है कि शिकायतकर्ता को राहत मिले। पुलिस अच्छा व्यवहार करे।