10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोबाइल चोरी हो जाये या खो गया है, तो चिंता न करें, अब पुलिस दिलाएगी आपका मोबाइल

यदि आपका मोबाइल कहीं खो गया है या चोरी हो गया है, तो पुलिस आपका मोबाइल दिलाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 22 Jun 2018, 8:13 AM IST

SSP Amit pathak

SSP Amit pathak

आगरा। यदि आपका मोबाइल कहीं खो गया है या चोरी हो गया है, तो पुलिस आपका मोबाइल दिलाएगी। इसके लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान शुरू किया गया है। आगरा में कई लोगों के मोबाइलों को पुलिस ने उनके सुपुर्द किया। ये वो मोबाइल थे, जो चोरी हो गए थे और इनकी शिकायत पुलिस थाने तक पहुंची थी। एसएसपी अमित पाठक ने पुलिस लाइन में बरामद मोबाइलों को लोगों के सुपुर्द किया।

पुलिस लाइन में मिले मोबाइल
लोगों को गुरुवार को पुलिस लाइन बुलाया गया, ये वे लोग थे जिनके मोबाइल चोरी हो गए या खो गए थे। एसएसपी अमित पाठक ने लोगों को उनके मोबाइल सुपुर्द किए, एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह के साथ ही पुलिस टीम ने ये मोबाइल बरामद किए थे, इसके बाद लोगों को वापस किए गए।


एसएसपी के निर्देश पर चल रहा काम
अभी तक थाने में मोबाइल खोने और चोरी होने की शिकायत करने पर पुलिस गंभीरता से नहीं लेती है। एसएसपी अमित पाठक की सख्ती के बाद थानों में मोबाइल चोरी के मुकदमे दर्ज होने के साथ ही जांच भी की जा रही है। वहीं, मोबाइल बरामद होने के बाद उन्हें वापस करने के लिए एसएसपी अमित पाठक के नेतृत्व में टीम काम कर रही है।


ऐसे मोबाइल तक पहुंचती है पुलिस
मोबाइल चोरी हो जाने और खो जाने पर आईएमईआई नंबर के साथ पुलिस में शिकायत करने पर पुलिस टीम को जांच के लिए लगाया जाता है। मोबाइल में सिम डालते ही आईएमईआई नंबर से सिम नंबर और लोकेशन पता चल जाती है, इसके बाद मोबाइल इस्तेमाल कर रहे व्यक्ति को पुलिस जाल में फंसाती है, उससे मोबाइल पर संपर्क किया जाता है और बातों की बातों पर उसका पता पूछ लेते हैं। इसके बाद पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंच जाती है और मोबाइल बरामद कर लेती है।

ये भी पढ़ेंं - अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की हुई घोषणा, इस तारीख से शुरू होगी कार सेवा