8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसएसपी को मिला ओपन बार, शराबियों में मच गई भगदड़

मदिया कटरा स्थित शराब के ठेके के सामने एसएसपी अमित पाठक गुजरे, यहां ओपन बार चल रहा था, जिसे देख वे यहां ठहर गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 13 Dec 2017, 9:08 AM IST

SSP Amit pathak

SSP Amit pathak

आगरा। लाल बुलेट ने इन दिनों आगरा में दहशत फैला रखी है। पुलिसकर्मियों में तो इसका खौफ साफ देखने को मिल रहा है, तो वहीं अब लोगों में भी इसकी दहशत शुरू हो गई है। रात को ऐसा जी नजारा दिखाई दिया मदिया कटरा स्थित शराब के ठेके पर, जहां ओपन बार चल रहा था। लाल बुलेट यहां आकर रुकी, तो किसी ने कुछ भी नहीं समझ पाया, लेकिन जब कुछ ही देर में पुलिस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, तो भगदड़ मच गई। दरअसल लाल बुलेट वाले जिस शख्श को लोग नहीं पहचान पा रहे थे, वो आगरा के एसएसपी अमित पाठक थे।

यहां लिया जायजा
आगरा एसएसपी अमित पाठक ने बीती रात लोहामंडी क्षेत्र की बीयर शॉप और मॉडल शॉप पर जाकर वहां के हालात का जायजा लिया। एसएसपी बड़ी ही सादगी के साथ लाल बुलेट पर वहां खड़े हुए थे। सड़क पर शराब पी रहे लोगों की महफिल सजी हुई थी, किसी का ध्यान लाल बुलेट पर खड़े एसएसपी की तरफ नहीं था। ध्यान होता भी तो क्या, कोई उन्हें पहचान भी नहीं सका, क्योंकि वे सादा कपड़ों में वहां मौजूद थे, लेकिन जब पुलिस की गाड़ियां वहां सायरन बजाते हुए पहुंची, तो शराबियों के होश उड़ गए। एक शराब यहां जमीन पर पड़ा हुआ था, जिसकी सूचना उन्होंने थाना पुलिस को दी, इसके बाद उस शराबी को पुलिस ले गई।


एसएसपी की जमकर चर्चा
एसएसपी आगरा इससे पूर्व ताजमहल के आस पास सादा कपड़ों में लाल बुलेट पर घूमे और वहां मिली अव्यवस्थाओं पर पुलिस को कड़ी फटकार लगाई और लपका सहित जाम लगाने वाले आॅटो पर कार्रवाई कराई। इसके बाद उनकी बुलेट एत्मादौला क्षेत्र पहुंची, यहां भी जाम की समस्या पर सख्त कदम उठाए गए। अब एसएसपी आगरा की बुलेट जब मयखानों की तरफ दौड़ी है। एसएसपी की इस कार्य की जमकर सराहना की जा रही है।

ये कहना है लोगों का
इस मामले में शिक्षक जीडी अग्रवाल का कहना है कि एसएसपी आगरा की वास्तव में ये शानदार पहल है। ऐसा अभियान चलाने से पुलसिंग की सही हकीकत उनके सामने आएगी। वहीं छात्र आलोक सिंह ने बताया कि रात को पुलिस सड़कों से गायब रहती है। एसएसपी के इस प्रकार के निरीक्षणों से पुलिस सतर्क रहेगी। उनमें एसएसपी का डर तो बना ही रहेगा।