जारी की गई सूची
एसएसपी अमित पाठक, एसपी सिटी प्रशांत वर्मा, सीओ छत्ता रितेश कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक छत्ता व एसएसआई राकेश सिंह ने आठ जुलाई को अंतरराज्यीय सटोरिये, बुकी श्याम बोहरा पुत्र श्रीराम निवासी 14 बी पंचवटी थाना ताजगंज से संदिग्ध अवस्था में पकड़ा था। 14 जुलाई को सीजेएम कोर्ट ने आाठ दिन की रिमांड दी। श्याम बोहरा से की गई पूछताछ में नामजद अभियुक्त वत्सल, राखी बोहरा, प्रतीक बोहरा, कौशल सब्बरवाल, शैलेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, चंद्रेश अंकल के अलावा 67 अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए हैं। इन सभी को सट्टे के काम में लिप्त होना बताया है। पुलिस द्वारा जारी की गई 67 सटोरियों की लिस्ट में उनके पिता का नाम, पता और मोबाइल नंबर भी दर्ज है। इन नंबर से वे लगातार सटोरिया श्याम बोहरा के संपर्क में थे।