आगरा। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दुर्घटनाएं आए दिन घटित हो रही हैं। पिछले महीने जनपद फिरोजाबाद में धार्मिक स्थल पर झंड़ा चढ़ाने आ रहा परिवार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने का शिकार बना था। नौ लोगों की मौत हुई थी। वहीं शहर में भी कई हादसे घटित हुए हैं। दुर्घटना से पहले सजगता हो तो जान बच सकती है। आगरा में हेलमेट अभियान को कड़ाई से चलाने वाले एसएसपी अमित पाठक गुरुवार को जब पेट्रोलिंग कर रहे थे, तब उन्हें ऐसा ट्रैक्टर दिखा जिसकी ट्रॉली में खचाचक सवारियां भरी थीं। ट्रॉली में महिलाएं इस कदर बैठी थीं कि एक फुट की भी जगह नहीं थी। एसएसपी ने तुरंत ट्रैक्टर को रुकवाया और इसे सीज कराने के निर्देश दिए।