चर्चा में एसएसपी अमित पाठक
साइकिल से अवैध ईंट की मंडी पहुंचे, तो एक दिन पहले ही युवा आईपीएस अधिकारी अमित पाठक ने एमजी रोड को अतिक्रमण से मुक्त कराया। वहीं आज एसएसपी आगरा अमित पाठक साइकिल से कैलाश महादेव मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे। कैलाश महादेव मंदिर पर भक्तों की भीड़ इस कदर थी, कि उनकी सरकारी गाड़ी का निकलना मुश्किल था, इसलिए एसएसपी साइकिल से मंदिर तक पहुंचे।