दिये ये निर्देश
एसएसपी जोगेन्द्र कुमार सुबह होते ही साइकिल से पर्यटन थाने में अचानक पहुंचे, तो पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। एसएसपी ने यहां तैनात पुलिसकर्मियों से बात की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी साइकिल से ही ताजमहल पहुंचे, यहां पर शिल्पग्राम की ओर से ताजमहल की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरीकेटिंग पर तैनात पुलिस के जवानों से बात की। इस दौरान एसएसपी ने ताजमहल घूमने आये पर्यटकों से भी चर्चा की।