28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदिर के मरम्मत कार्य को लेकर दो पक्ष आए आमने सामने, जमकर हुआ पथराव

जमकर हुए पथराव में तीन लोग घायल हो गए।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jul 14, 2018

Stacked stone

Stacked stone

आगरा। कस्बा मिढ़ाकुर में हाईवे पर बने मंदिर में चल रहे मरम्मत कार्य को लेकर शानिवार शाम को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। पथराव शुरू हो गया। जमकर हुए पथराव में तीन लोग घायल हो गए। पथराव की सूचना पर मलपुरा पुलिस आ गई। पुलिस मौके से दोनों पक्षो को पकड़कर थाने ले गई।

ये भी पढ़ें - कौशल विकास डिप्लोमा की केपी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस में हुई शुरुआत, 12 वीं पास को भी मौका

यहां का है मामला
थाना मलपुरा के कस्बा मिढाकुर निवासी सतीश चंद पुत्र वासदेव आगरा जयपुर हाईवे पर ढ़ाई बीघा जमीन है। जिसके आगे हनुमान जी का मंदिर बना हुआ है। पास में ही मंदिर में काफी समय महंत रहे बाबा मोहनदास की मूर्ति भी स्थापित है। 11 अप्रैल को आए तूफान में बाबा मोहनदास के मूर्ति के उपर बना टीनशेड उड़ गया था। शानिवार को ग्रामीणों द्वारा मरम्मत व टीन शेड डलवाया जा रहा था, जिसका सतीश चंद व उसके पुत्रों ने विरोध किया। शाम चार बजे सतीश अपने भाई तथा पुत्रों के साथ आ गया। उसने टीन शेड व मूर्ति के चबूतरे पर हो रही मरम्मत को रोकने के लिए कहा। इस पर मजदूरों ने कार्य नहीं रोका, तो उन्होने चबूतरे से ईंट उखाड़ दीं। इस पर दूसरे पक्ष के रघुनाथ सिंह पुत्र गुलाब सिंह व रवी पुत्र गुलाब सिंह निवासी नगला भालरा में कहासुनी हो गई।

जमकर हुआ पथराव
थोड़ी देर में ही दोनों ओर से ईंट पत्थर फिकने लगे, जिसमें दोनों पक्षों के सतीश चंद पुत्र बासदेव गोपाल पुत्र संतीश चंद व रघुनाथ सिंह लहूलुहान हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने इसकी सूचना 100 नम्बर पर दी। पथराव की सूचना मिलने पुलिस आ गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ लिया और थाने ले गई। एसओ मलपुरा विजय कुमार ने बताया है कि मामला संज्ञान मेें है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।