13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रक्षा राज्य मंत्री के आश्वासन से छावनी क्षेत्र को लोगों को बड़ी राहत

भारत के रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने आगरा सर्किट हॉउस में कार्यकर्ताओं से भेंट की।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Apr 24, 2018

indian army - Attack on defense officers in OFK jabalpur

indian army - Attack on defense officers in OFK jabalpur

आगरा। भारत के रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने आगरा सर्किट हॉउस में कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री को महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के नेतृत्व में आगरा शहर की मूल समस्याओं से अवगत कराया गया। लिखित में लाई हुई समस्याओं को रक्षा राज्य मंत्री ने तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराने की बात कही।

ये भी पढ़ें - मरने के बाद जिंदा हुआ राम किशोर, बताया कि स्वर्ग के द्वार से उसे क्यों जमींन पर भेजा वापस

ये दिए आदेश
रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने अपने सचिव को आदेश देते हुए कहा कि सम्बंधित कमान्डेड द्वारा समस्याओं का निस्तारण तुरंत कराया जाए। प्रमुख रूप से छवनी बोर्ड के अंतर्गत वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों के लिए उनकी विधवाओं को आवंटित मकान सेना द्वारा जबरन खाली करा कर सामान फेंकने की शिकायत, छावनी बोर्ड इंजिनीरियों द्वारा क्षेत्रीय जनता का आर्थिक शोषण, रिश्वत लेकर कार्य करना और ट्रांसफर पोलिसी नहीं होने के कारण विगत कई वर्षों से एक ही सीट पर जमे हुए अकूट सम्पति एकत्रित करना। रक्षा राज्य मंत्री ने आश्वसान दिया कि दिल्ली पहुंचकर इन विषय पर संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - देश की जानी मानी मोटर साइकिल कंपनी हीरो मोटर कॉर्प में बंपर नौकरियां, इस तरह मिलेगा मौका

ये रहे मौजूद
मुलाकात करने में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री रामबाबू हरित, पूर्व मेयर इंद्रजीत आर्य, महामंत्री हेमन्त भोजवानी, भानु महाजन, अशोक पिप्पल, कोषाध्यक्ष विनय पाटनी, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा, अभिषेक गुप्ता, जितेंद्र भारद्वाज, वीरेंद्र श्रीवास्तव, लल्ला बाबू, अशोक चौबे, श्रीभगवान गुप्ता, बीके गुप्ता, कृष्ण मुरारी गोयल, पार्षद शिवम सागर, समी कुमार, सुनील बघेल, राहुल सागर, प्रभारी दिनेश आगरिया और मीडिया प्रभारी बॉबी वर्मा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों ने लखनऊ में दिया धरना, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - छावनी में बने अस्पताल का डिफेंस मिनिस्टर ने किया लोकार्पण, सैनिकों के लिए कही ये बड़ी बात