20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Agra / आगरा के अपहृत डॉक्टर को एसटीएफ ने धौलपुर के बीहड़ से कराया मुक्त

आगरा के अपहृत डॉक्टर को एसटीएफ ने धौलपुर के बीहड़ से कराया मुक्त

— मंगलवार शाम घर से निकले थे डॉक्टर, उसके बाद से हो गए थे लापता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

arun rawat

•

Updated: 15 Jul 2021, 10:28 AM IST

Agra Doctor

पुलिस टीम के साथ छुड़ाए गए डॉक्टर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में दो दिन पूर्व अपहृत हुए डॉक्टर को पुलिस ने धौलपुर के बीहड़ से मुक्त करा लिया है। बदमाशों ने उन्हें बीहड़ में छिपाकर रखा था। उनकी कार पहले ही बरामद हो चुकी थी। अपहरणकर्ता पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए थे।
यह भी पढ़ें—

क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर बकरा व्यापारी से 10.45 लाख की लूट


मंगलवार को हुआ था अपहरण
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी डॉ. उमाकांत गुप्ता का हाईवे के सर्विस रोड पर विद्या नर्सिंग होम है। वे मंगलवार शाम 7.30 बजे मोबाइल पर कॉल आने के बाद घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उनका सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डॉक्टर की खोज शुरू कर दी थी। उनके मोबाइल की अंतिम लोकेशन सैंया क्षेत्र में मिली थी। इसलिए पुलिस को धौलपुर के गैंग पर अपहरण का शक था।
यह भी पढ़ें—

दावत खाने गए युवक का रेलवे लाइन किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

कल मिली थी कार
बुधवार को चिकित्सक की बलेनो कार और एक बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मामला खुलता गया। पुलिस ने इसके बाद अपहरण में शामिल एक युवती को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीहड़ में कांबिंग शुरू कर दी। गुरुवार तड़के चार बजे बदमाश चिकित्सक को डांग में छोड़कर भाग गए। पुलिस चिकित्सक को बरामद कर धौलपुर ले गई। इसके बाद उन्हें आगरा लाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें—

इस शहर में सात दिन से इसलिए जारी है चूड़ी मजदूरों की हड़ताल, लगातार बढ़ रहा विरोध प्रदर्शन


तोमर गैंग ने किया था अपहरण
पुलिस के मुताबिक डॉक्टर का अपहरण बदन सिंह तोमर गैंग ने किया था। यह बीहड़ में सक्रिय केशव गुर्जर गैंग से जुड़ा है। पुलिस अब गैंग लीडर व अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि अपहृत चिकित्सक को बदमाशों के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया गया है। एक युवती व एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। डॉक्टर के परिजनों से बदमाश पांच करोड़ फिरौती मांगने की फिराक में थे।