scriptStone pelting youths office Seva Bharti in agra | सेवा भारती के कार्यालय पर युवकों द्वारा पथराव, हंगामा | Patrika News

सेवा भारती के कार्यालय पर युवकों द्वारा पथराव, हंगामा

locationआगराPublished: Dec 27, 2021 11:06:01 am

Submitted by:

arun rawat

— थाना लोहामंडी क्षेत्र का मामला, कार्यकर्ताओं से की गई मारपीट।

मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स
मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। विधानासभा चुनाव से पहले यूपी के आगरा में शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की गई। समुदाय विशेष के लोगों ने सेवा भारती के कार्यालय पर मारपीट और पथराव कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को छावनी के रूप में तब्दील कर दिया।
यह भी पढ़ें—

ओमीक्रॉन की दहशत के बावजूद ताजमहल पर बढ़ी टूरिस्टों की संख्या

यह था पूरा मामला
आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र स्थित मोती कुंज में सेवा भारती का कार्यालय है। यह कार्यालय कई साल पुराना है। इससे 300 मीटर की दूरी पर हिंदू जागरण मंच का कार्यालय है। यह बिल्लोचपुरा मोहल्ले में आता है। यह दो महीने पहले खोला गया है। क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान ने बताया कि कार्यालय बनने का एक साल पहले विरोध हुआ था। यह इलाका मिश्रित आबादी में आता है। दो महीने पहले कार्यालय खुल गया। फतेहाबाद निवासी विकास और शिवम सेवा भारती के कार्यालय में रहते हैं।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद में डेंगू से हुई मौतों के लिए ओवैसी ने भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार

पुलिस को दी जानकारी
उन्होंने पुलिस को बताया कि रात तकरीबन आठ बजे शराब के नशे में कार्यालय के बाहर कुछ युवक हंगामा कर रहे थे। इस पर वो बाहर आ गए। उन्होंने युवकों को गाली देने से मना कर दिया। इस पर युवक भड़क गए। उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दी। इस पर कार्यकर्ता नरेंद्र सहित एक अन्य लोग भी आ गए। यह देखकर युवक जुट गए। उन्होंने विकास को बाइक से टक्कर मार दी। कार्यालय पर पथराव भी कर दिया। चारों कार्यकर्ताओं ने किसी तरह जान बचाई।
यह भी पढ़ें—

आगरा पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामियां गिरफ्तार
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.