8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG NEWS: डॉ. भीमराव अम्बेडकर विवि में छात्रों के प्रवेश पर प्रतिबंध, अब सिर्फ दो घंटे का मिलेगा समय

Agra university में हुआ बड़ा फैसला, अब छात्रों की समस्या सुनने के लिए दो घंटे का समय हुआ तय।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 24 Jul 2019, 9:12 AM IST

आगरा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (Dr. Bhimrao Ambedkar University)आगरा ने बड़ा फैसला किया है। अब यूंही कोई छात्र विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। यदि कोई समस्या है भी तो सिर्फ दो घंटे का समय मिलेगा। इसके लिए भी छात्रों को विवि में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बाहर ही उनकी समस्याओं को सुना जाएगा।

ये भी पढ़ें - आवारा गाय-बैलों को यदि आप पालते हैं, तो सरकार देगी 900 रुपये प्रतिमाह, जानिये क्या है योजना

अभिभावकों को भी नो एंट्री बंद
आगरा विश्वविद्यालय (Agra university) के पालीवाल परिसर में कर्मचारी और शिक्षक ही प्रवेश कर सकेंगे, जबकि समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय में आ ने वाले छात्र या उनके परिजनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होगा। बुधवार यानि आज से विवि में ये नियम लागू कर दिया गया है। इसके बाद विवि छात्रों की समस्याओं को सिर्फ दोपहर दो बजे से शाम चार बजे के बीच ही सुनेगा।

ये भी पढ़ें - Exclusive: फायरिंग से दहला चंबल, मच गई अफरा तफरी, देखें LIVE VIDEO

शिकायत निवारण समिति सुनेगी समस्या
वहीं विवि की आरे से बनाई गई शिकायत निवारण समिति छात्रों की समस्याओं को लिखित में निर्धारित प्रारूप पर लेगी। इसके बाद छात्रों को घर भेज दिया जाएगा। इस मामले में विवि के पीआरओ डॉ. गिरजा शंकर शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में अब विशेष परिस्थिति में ही छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। यह व्यवस्था प्रयोग के तौर पर एक माह के लिए लागू की गई है।

ये भी पढ़ें - पुलिस की वर्दी पहनने का शौक पड़ा भारी, दिखा रहा था रौब, जब आई पुलिस तो छूट गए पसीने, देखें वीडियो