ये है मामला
फतेहपुरसीकरी के गांव दूरा निवासी दिवारी लाल का पुत्र अखिलेश कुमार आगरा कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उसके इस परीक्षा में अंग्रेजी के दोनों पेपरों में 15 15 और मनोविज्ञान के पेपर में 8 अकं है। इस बार विवि ने री एग्जाम का नियम बदल दिया है, पहले दो विषय के तीन पेपर में छात्र री एग्जाम दे सकते थे, अब एक विषय के एक पेपर में ही री एग्जाम दिया जा सकता है। इससे अखिलेश का बीए के दूसरे वर्ष में प्रवेश नहीं हुआ। जिसके चलते वह आहत था, साथी छात्र भी उसे ताना मार रहे थे, जिसके चलते वह तनाव में था, जिसके चलते वह बहुत परेशान था। उसने घर में रखी कीटनाशक की दवा पी ली। गनीमत यह रही, कि परिवरीजनों ने उसे देख लिया और उसे आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे बचा लिया। अभी छात्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।