13 अगस्त को Hariyali teej है। हरियाली तीज के दिन भोलेनाथ ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था, उसके बाद पार्वती जी का विवाह महादेव के साथ हुआ था। तब से इस दिन कुंवारी लड़कियां और महिलाएं सज संवरकर महादेव और माता गौरी का पूजन करती हैं। महिलाएं पति की लम्बी आयु की कामना करती हैं व लड़कियां सुयोग्य वर पाने के लिए ये व्रत व पूजन करती हैं। चूंकि मेहंदी को साज श्रंगार की अहम वस्तु माना जाता है इसलिए हरियाली तीज के दिन मेहंदी लगाने का भी चलन है। अगर आप इस बार हरियाली तीज पर कुछ अलग तरह की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ये ये खबर आपके लिए काम की है।