28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूरे परिवार को जहर देकर हत्या का प्रयास, बेटी की मौत, आखिर बाप ने क्यों उठाया ऐसा कदम?

परिवार के मुखिया और एक बेटी की मौत, थाना ताजगंज के गांव श्यामो में पत्नी की बीमारी में बर्बाद हुए व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 10 Aug 2018, 6:23 PM IST

suicide

suicide

आगरा। मोहब्बत की नगरी आगरा में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पत्नी की मौत के बाद तीन बच्चों के पिता ने सुसाइड करने का प्रयास किया। जिसमें पिता और एक बेटी की मौत हो गई। जबकि दो बेटे अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही हैं। इस घटना के बाद गांव में सभी हैरान है कि तीन बच्चों के साथ पिता ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया।

पत्नी को हुआ था कैंसर नहीं बचा सका था जान
घटना थाना ताजगंज के गांव श्यामो की है। यहां मानसिंह अपने परिवार के साथ रहता है। मानसिंह के तीन बच्चे हैं। 11 साल की रचना और दो बेटे अभय और रूपेश। मानसिंह की पत्नी की कुछ दिनों पहले मौत हो गई थी। मानसिंह की पत्नी को कैंसर था और उसने पत्नी का इलाज कराने में अपना सब कुछ बेच दिया। लेकिन, फिर भी पत्नी की जान नहीं बचा सका। पत्नी के मौत के बाद मानसिंह तनाव में आ गया था और कर्ज भी डूब गया था। ग्रामीणों का कहना है कि मानसिंह सदमे में रहता था। उसने लोगों से मिलना जुलना और बातचीत करना भी कम कर दिया था। अंदर ही अंदर घुट घुट कर जी रहा था।

सामूहिक आत्महत्या की कोशिश में गई दो की जान
मानसिंह ने गुरुवार रात को अपनी तीनों बच्चों को विषाक्त देने के बाद खुद भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने मानसिंह और उनके बच्चों को अचेतावस्था में देखा तो होश फाख्ता हो गए। जब देखा तो मानसिंह और उसकी 11 साल की बेटी रचना की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं दोनों बेटों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। परिवार का मुखिया मानसिंह और उनकी एक बेटी की मौत से सभी हैरान है। वहीं बेटे रुपेश और अभय को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करने के बाद से गांव में सभी हैरान है और परिजन भी सदमे में हैं आखिर मानसिंह ने ऐसा आत्मघाती कदम कैसे उठा लिया।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग