8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तबरेज अंसारी हत्याकांड: मेरठ के बाद इस शहर में बवाल, पथराव से फैली दहशत, बाजार हुआ बंद, देखें वीडियो

झारखंड के तबरेज अंसारी हत्याकांड को लेकर मेरठ के बाद आगरा में बवाल हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 1 Jul 2019, 1:22 PM IST

Tabrez ansari murder

Tabrez ansari murder

आगरा। झारखंड के तबरेज अंसारी हत्याकांड को लेकर मेरठ के बाद आगरा में बवाल हो गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कश्मीरी बाजार व सदर भट्टी में दुकानें बंद कराने का प्रयास किया। इस दौरान दुकानदारों द्वारा विरोध शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर पथराव शुरू हो गया। भीड़ भाड़ वाले बाजार हुए पथराव से भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर पथराव करने वालों को खदेड़ते हुए स्थित पर काबू पाया। क्षेत्र में पुलिसबल तैनात किया गया है।

ये था मामला
झारखंड में Tabrez Ansari की हत्या को लेकर विरोध हो रहा है। इसी क्रम में सोमवार सुबह आगरा में विरोध प्रदर्शन हुआ। यहां मुस्लिम समुदाय ने जामा मस्जिद से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और प्रशासन को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने के बाद जुलूस में शामिल युवकों ने लौटते समय मिश्रित आबादी वाले मंटोला के सदर भट्टी में दूसरे समुदाय की दुकानें बंद कराने की कोशिश की, बस इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।


हुआ पथराव
दुकान बंद कराने का विरोध कर रहे दूसरे समुदाय के लोगों से भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इस इलाके में हुए पथराव से भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठियां फटकारना शुरू कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं इस घटना के बाद मिश्रित आबादी वाले इलाकों मंटोला, मीरा हुसैनी, वजीरपुरा में तनाव फैल गया। यहां पुलिस तैनात है। बाजार बंद है। बलवाई युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।