28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देशभर के 17 स्मारकों में प्रवेश टिकट हुआ महंगा, ताजमहल समेत आगरा के आठ स्मारक इस सूची में शामिल

बुधवार सुबह से नए दाम वसूले जाएंगे। आगरा के आठ स्मारकों में ताजमहल का दीदार होगा सबसे महंगा, जानें किस स्मारक पर कितने का प्रवेश टिकट मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 8 Aug 2018, 11:47 AM IST

आगरा। अब आगरा में ताजमहल का दीदार करने के लिए सैलानियों को ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ेगी। संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार सुबह से देशभर के 17 स्मारकों में प्रवेश टिकट राशि को बढ़ा दिया है। इसमें आगरा के ताजमहल, लालकिला और फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, मरियम का मकबरा, एत्माद्दौला का मकबरा, मेहताब बाग, रामबाग स्मारक शामिल हैं।

17 स्मारकों में आगरा के आठ स्मारक शामिल
वर्ल्ड हेरिटेज श्रेणी के छह ए श्रेणी के स्मारकों में आगरा के ताजमहल, लाल किला, फतेहपुर सीकरी को रखा गया है। वहीं बी श्रेणी में 11 में से आगरा के पांच स्मारक अकबर का मकबरा, मरियम का मकबरा, एत्माद्दौला का मकबरा, मेहताब बाग, रामबाग स्मारक को शामिल किया गया है। आपको बता दें कि संस्कृति मंत्रालय केंद्रीय संरक्षित 3600 स्मारकों में से 121 स्मारकों पर टिकट वसूलता है। बुधवार से 121 में से 17 स्मारकों के प्रवेश टिकट के दाम संस्कृति मंत्रालय ने बढ़ाए हैं इन 17 स्मारकों में आगरा के आठ स्मारक शामिल हैं।

ए श्रेणी के स्मारकों में टिकट के नए दाम
अब भारतीयों को ए श्रेणी के स्मारकों ताजमहल, लालकिला और फतेहपुर सीकरी के लिए कुल 50 रुपए (40 एएसआई और 10 एडीए) का टिकट मिलेगा। विदेशियों को ताजमहल के लिए 1100 (600 एएसआई और 500 एडीए) के हिसाब से देने होंगे। लाल किले के लिए 650 (600 एएसआई और 50 एडीए) और फतेहपुर सीकरी के लिए 610 (600 एएसआई और 10 एडीए) रुपए देने होंगे।

बी श्रेणी के स्मारकों में टिकट के नए दाम
वहीं बी श्रेणी के स्मारकों यानी अकबर का मकबरा, एत्माद्दौला का मकबरा के लिए भारतीयों को 30 रुपए (25 एएसआई और 5 एडीए) और विदेशियों को 310 रुपए (300 एएसआई और 10 एडीए) रुपए के हिसाब से प्रवेश टिकट का मूल्य चुकाना होगा। वहीं मरियम का मकबरा, मेहताब बाग, रामबाग के लिए भारतीयों को 25 रुपए और विदेशी सैलानियों को 300 रुपए का प्रवेश टिकट के देने होंगे।

ताज महल का टिकट सबसे ज्यादा महंगा
इन सभी स्मारकों पर टिकट के नए दाम बुधवार सुबह से लागू हो जाएंगे। आगरा के सभी स्मारकों में ताज का दीदार सबसे महंगा होगा क्योंकि इसके लिए विदेशी सैलानियों को एएसआई के 600 रुपए के अलावा एडीए को 500 रुपए भी देने होंगे यानी कुल 1100 रुपए खर्च करने होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले एएसआई विदेशियों से ताज के दीदार के लिए 500 रुपए व अन्य हेरिटेज के लिए 250 रुपए वसूलता था और भारतीयों के लिए 30 रुपए का टिकट था। वहीं बी श्रेणी के स्मारकों के लिए भारतीयों को 15 रुपए और विदेशियों को 200 रुपए का टिकट खरीदना होता था।

कैशलेस भुगतान में छूट
इन सभी स्मारकों में टिकट खरीदने पर कैशलेस भुगतान पर भारतीयों को पांच रुपये प्रति टिकट और विदेशी पर्यटकों को 50 रुपए प्रति टिकट की छूट मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग