8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Taj Mahal की सुरक्षा में तैनात महिला कांस्टेबल ने CISF अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, कार्यालय में बुलाकर…

Taj Mahal की सुरक्षा में तैनात CISF की महिला कांस्टेबल ने वरिष्ठ अधिकारी पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 23 Jul 2019, 4:43 PM IST

Taj Mahal

Taj Mahal

आगरा।Taj Mahal की सुरक्षा में तैनात CISF की महिला कांस्टेबल ने वरिष्ठ अधिकारी पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। महिला सिपाही का कहना है कि उसके साथ घटना ताजमहल स्थित सीआईएसएफ कार्यालय में हुई। इस मामले में थाना ताजगंज पुलिस से शिकायत की गई है।

ये है मामला
मंगलवार को ताजमहल की सुरक्षा में तैनात CISF की महिला कांस्टेबल थाना ताजगंज पहुंची। महिला कांस्टेबल ने CISF के वरिष्ठ अधिकारी पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि ताजमहल स्थित सीआईएसएफ कार्यालय में ही उसके साथ ये घटना हुई। महिला कांस्टेबल ने थाना ताजगंज पुलिस को लिखित में शिकायत दी है।

पुलिस कर रही जांच
इस मामले में थाना ताजगंज पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है। इस संबंध में जांच की जा रही है। वहीं इस मामले में CISF के वरिष्ठ अधिकारी ने महिला के आरापों को झूठा बताते हुए कहा है कि महिला कांस्टेबल के खिलाफ किसी मामले में विभागीय जांच चल रही है। उसे चेतावनी भी दी जा चुकी है। इसी कारण वह दबाव बनाने के लिए इस तरह के झूठे आरोप लगा रही है।