
आगरा। ताजमहोत्सव 2018 का आयोजन आगरा में चल रहा है। मालिनी अवस्थी की लोक गायिका हो या फिर भूमि त्रिवेद्वी की बॉलीवुड नाइट, दर्शकों को अपनी ओर खींचने में नाकाम रही है। कई साल से ताजमहोत्सव में टिकट पचास रुपये रखा गया है, माना जा रहा है कि टिकट के बढ़े दामों के चलते दर्शक रुचि नहीं दिखा रहे हैं।