5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताजमहल पर भव्य होगा ताज महोत्सव 2018, थीम होगी ‘धरोहर’

ताजमहल के आंगने में होने वाला ताज महोत्सव 2018 इस बार खास होने जा रहा है।
2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 20, 2017

Taj Mahotsav 2018

Taj Mahotsav 2018

आगरा। ताजमहल के आंगने में होने वाला ताज महोत्सव 2018 इस बार खास होने जा रहा है। 18 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन का इस बार थीम होगा ‘धरोहर’। ताज महोत्सव आयोजन समिति की बैठक में निधि श्रीवास्तव द्वारा भेजी गई थीम का चुनाव कर लिया गया।


दिया गया इनाम
ताजमहोत्सव के लिए हर बार की तरह थीम का चुनाव किया जाना था। लोगों से थीम के सुझाव मांगे गए थे। सैकड़ों की संख्या में सुझाव भेजे गए। मंडलायुक्त के. राममोहन राव की अध्यक्षता में हुई बैठक में ताज महोत्सव की थीम का चुनाव किया गया। समिति के सचिव उपनिदेशक पर्यटन दिनेश कुमार ने बताया कि दर्जनों सुझाव में से निधि श्रीवास्तव की थीम धरोहर को चुना गया। निधि को महोत्सव के समापन समारोह में 10 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

धरोहर होगी कुछ खास
ताज महोत्सव समिति के सचिव उपनिदेशक पर्यटन दिनेश कुमार ने बताया कि इस थीम पर ही महोत्सव का प्रवेश द्वार, स्टेज, होर्डिंग, आंतरिक साज सज्जा कराई जाएगी। थीम चयन करने के लिए आयोजित बैठक में एसएसपी अमित पाठक, एडीए सचिव हरी राम, अपर नगर आयुक्त विजय कुमार, एडीए चीफ इंजीनियर अजय सिंह, आकाशवाणी से धीरज प्रकाश मौजूद रहे।

आॅडीशन 29 और 30 को
ताज महोत्सव की आयोजन समिति ने 29 और 30 दिसंबर को ऑडिशन के लिए तय किया है। आगरा के सूरसदन प्रेक्षागृह में कलाकारों और मंच संचालकों के लिए ऑडिशन होंगे। ताज महोत्सव आयोजन समिति के सचिव एवं उपनिदेशक पर्यटन दिनेश कुमार ने बताया कि गायन, वादन, नृत्य, नाटक, मंच संचालन और अन्य सांस्कृतिक विद्याओं में हिस्सा लेने के इच्छुक स्थानीय कलाकार अपने आवेदन पत्र के साथ इस ऑडिशन में आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

ताजमहल पर पत्नी के सामने की मुमताज की तारीफ, तो पत्नी हो गई नाराज, और फिर....

स्पेशल : सबसे बड़ी आफत भी है ताजमहल

नव वर्ष 2018 में इन वाहनों को आप नहीं दौड़ा सकेंगे सड़क पर

2019 में भाजपा को पटखनी देने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा दांव, विरोधियों के उड़े होश