5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताज महोत्सव 2019 इस बार बुजुर्गों का भी ध्यान, होंगी ये प्रतियोगिताएं

ताज महोत्सव 18 फरवरी 2019 से 27 फरवरी 2019 तक आयोजित किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 23 Nov 2018, 1:19 PM IST

taj mahotasav

taj mahotasav

आगरा। शिल्प, कला, संस्कृति और व्यंजन का संगम ताज महोत्सव- 2019 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ताज महोत्सव 18 फरवरी 2019 से 27 फरवरी 2019 तक आयोजित किया जाएगा। स्थान वही है शिल्पग्राम। हालांकि पिछली बार घोषणा की गई थी कि नए स्थान पर होगा, लेकिन वहां तैयारी नहीं हो सकी। ताज महोत्सव के संबंध में मंडलायुक्त अनिल कुमार ने आयुक्त सभागार में बैठक की। तैयारियों की समीक्षा की। निर्देश दिया कि ताज महोत्सव में बुजुर्गों का भी ध्यान रखा जाए। साथ ही कई नई प्रतियोगिताएं आयोजित कराने का निर्देश दिया।

ये प्रतियोगिताएं होंगी
आयुक्त ने कहा कि ताज महोत्सव में इस प्रकार से कार्यक्रम आयोजित किए जाएं जो बच्चों, बुजुर्गों, बुद्धजीवियों सहित सभी वर्गों के लिए हो। महोत्सव में साइंस फेस्टिवल, डिबेट, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, जिम्नास्टिक तथा मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता व अन्य आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जएं। आयोजन में स्थानीय लोगों की सहभागिता पूरी तरह से सुनिश्चित हो सके, इससे संबंधित भी कार्यक्रम आयोजित कराया जाए। उन्होंने कहा है कि महोत्सव के विभिन्न आयोजनों में रुचि रखने वाले स्कूलों, कालेजों व विभागों से संबंधित लोगों को जोड़ा जए। आगरा का नाम रोशन करने वाले लोगों को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाय। उन्होंने कहा कि ताजमहोत्सव की वेबसाइट का उपयोग प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी किया जए। इस वर्ष के ताज महोत्सव का व्यय गत वर्ष के 2 करोड़ 78 लाख के सापेक्ष 2 करोड़ 99 लाख प्रस्तावित किया गया है।

पास समिति बनाई
बैठक में बैंकों के साथ अलग से बैठक करने तथा विभिन्न विभाग से नोडल अधिकारी तैनात करने का निर्णय लिया गया। महोत्सव पास हेतु नगर आयुक्त, एडीएम सिटी तथा एसपी सिटी की तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। बैठक में यह सुझाव दिया गया कि दुकानें निर्धारित स्थान पर ही लगायी जाएं, ताकि आवागमन में कोई दिक्कत न हो।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, एडीएम सिटी केपी सिंह, एसपी सिटी प्रशांत वर्मा, सचिव एडीए हरी राम, उप निदेशक पर्यटन अमित कुमार, अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. वसन्त स्वर्णकार, क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी राजेश सिंह, सुधीर नारायण, राजीव तिवारी, रमेश बाधवा, सुभाष बाबू आदि उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश