इस तरह हुआ खुलासा
मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब शुक्रवार रात युवक अपनी टैक्सी चला रहा था। फुव्वार से किसी ने टैक्सी की बुकिंग की। वह फुव्वारा स्थित रेड लाइट ऐरिया में पहुंचा, तो वहां बदनाम गलियों में उसे अपनी प्रेमिका दिखाई दी। उसने युवती का पीछा किया, तो पता चला, कि वह एक मकान में घुस गईं। यह वह मकान था, जिसमें जिस्मफरोशी का धंधा हो रहा था। कुछ देर बाद जब युवती उस मकान से बाहर निकलकर आई, तो युवक से सामना हुआ। युवती की सच्चाई सामने आने के बाद युवक के होश उड़ गए।